*राजस्थान पुलिस का बड़ा संदेश - पत्रकारों पर अपराध किया तो होगी त्वरित कार्रवाई, बोली- सुरक्षित पत्रकारिता, सशक्त लोकतंत्र*
*कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता*
*जयपुर।* लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान पुलिस ने महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट साझा कर पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।
पुलिस ने पोस्ट में कहा कि लोकतंत्र की आवाज को निर्भीक बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और उन्हें न्याय मिलना आवश्यक है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस प्रतिबद्ध है।
राजस्थान पुलिस के इस संदेश को पत्रकार जगत में सराहना के साथ देखा जा रहा है।