बाह: राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने बाह में बाढ़ को लेकर सरकार से सवाल उठाया, शोक संवेदना भी जताई
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने शनिवार शाम 4 बजे जैतपुरकलां के ग्राम प्यारमपुरा पहुंचकर समाजसेवी स्व. कमलेश अरेले के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुत्र अवधेश अरेले, योगेन्द्र यादव व भाई चंद्रशेखर शर्मा उर्फ पप्पू अरेले से मिलकर दुख साझा किया। इसके बाद बाह क्षेत्र में चंबल नदी की बाढ़ को लेकर सांसद ने सरकार पर सवाल