बाह: कलींजर गांव में आवारा सांड के हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, किया गया आगरा रेफर
बटेश्वर के कलींजर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब कलींजर निवासी मुन्नालाल पुत्र नवाब सिंह पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया। मुन्नालाल सड़क किनारे खड़े थे, तभी सांड ने उन्हें अपने सींगों से उठाकर पटक दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी बाह ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।