बाह: बाढ़ से घिरे रेहा गांव में मकान की दीवार गिरने से पांच लोग घायल
बाढ़ से चारों ओर से घिरे थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के रेहा गांव में देर रात एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। सीलन के कारण अचानक गिरी दीवार की चपेट में आकर पांच ग्रामीण मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। सभी घायल हुए, जिनमें एक युवक की हालत पैर टूटने के कारण गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने रात्रि में ही उप जिला