बाह: बेटे की तलाश में बाह थाने में बिलखती रही मां, वायरल वीडियो में पुलिस पर उठाए सवाल
बाह थाना क्षेत्र के महावीर नगर पक्की तलैया बिजौली निवासी रीना गुप्ता अपने 15 वर्षीय बेटे नीरज गुप्ता की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। शनिवार को उन्होंने बाह थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि उनका बेटा 14 जुलाई से लापता है, लेकिन पुलिस अब तक उसे खोजने में नाकाम रही है। रीना गुप्ता ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि उन्होंने थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, मगर कई