बाह: बाह में उपजिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री वितरित की
बाह में चंबल नदी में आई बाढ़ से प्रभावित बाह और पिनाहट क्षेत्र के गांवों में प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उपजिलाधिकारी बाह हेमंत कुमार के नेतृत्व में डंगोरा, कछियारा और तालपुरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में अब तक 800 से अधिक राहत सामग्री किटें वितरित की जा चुकी हैं। इन किटों में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक और अन्य जरूरी