नईसराय: देपालखेड़ी के बाद डुंगासरा गांव के श्रद्धालुओं ने निकाली 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, सालय वाली माता को अर्पित करेंगे चुन
नई सराय क्षेत्र में लगातार निकाली जा रही चुनरी यात्राओं से क्षेत्र का माहौल धर्ममय बना हुआ है। देपालखेड़ी गांव से निकाली गई चुनरी यात्रा के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे डुंगासरा गांव के श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ 151 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।