बाबा देवपुरी में मिष्ठान दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर बाबा देवपुरी क्षेत्र में मिष्ठान दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए सैंपलिंग की कार्रवाई की गई। प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिन्हें नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
प्रभारी तहसीलदार श्री घनश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार श्री अशोक राजपूत, पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बाबा देवपुरी क्षेत्र की चार मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक नमूने लिए।
कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा दुकानों में उपलब्ध मिष्ठान एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, रख-रखाव तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य दुकानदार मौके से चले गए। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं सैंपलिंग की कार्रवाई निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य पदार्थों से लिए गए नमूनों को नियमानुसार जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन अथवा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Jansampark Madhya Pradesh
18 views | Morena, Madhya Pradesh | Aug 23, 2026