मुरैना में रोटरी क्लब मुरैना रॉयल्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
मुरैना के अग्रवाल सेवा सदन में रोटरी क्लब मुरैना रॉयल्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
रोटेरियन सौरभ गुलाटी ने अध्यक्ष, पवन गर्ग ने सचिव और पंकज गोयल ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। इस दौरान बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और नए सदस्यों को भी सेवा एवं सामाजिक दायित्वों की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पिछले वर्ष के सामाजिक कार्यों और क्लब द्वारा विकसित रोटरी उपवन की उपलब्धियों की सराहना की गई। वहीं क्लब के थीम सॉन्ग पर सदस्यों की जोशपूर्ण एंट्री समारोह का विशेष आकर्षण रही।
अतिथियों ने रोटरी क्लब के सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।