मुरैना में रोटरी क्लब चंबल का निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच
मुरैना में रविवार को रोटरी क्लब चंबल और शारदा हॉस्पिटल नोएडा के संयुक्त सहयोग से विशाल निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया।
एम.एस. रोड स्थित गवर्नमेंट एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
कैंप में कैंसर, किडनी, हृदय और बुजुर्गों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया।
शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बोन डेंसिटी, न्यूरोपैथी और पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट जैसी जांचें निःशुल्क की गईं।
जांच और डॉक्टरों की सलाह के बाद जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर के जरिए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।
#मुरैना #morena #अस्पताल