मुरैना में मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप, करीब 1000 लोगों ने लिया लाभ।
मुरैना। रोटरी क्लब चंबल और शारदाकेयर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में करीब 1000 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।
कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांचें की गईं। शारदाकेयर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर, किडनी, हृदय सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श दिया।
रोटरी क्लब चंबल ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित कर आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।