आबू रोड: माउंटआबू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्की झील फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, घटना से पहले बनाई थी आपराधिक योजना
माउंट आबू नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में 19 अगस्त को दोपहर में दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल होकर घटना के समय सहयोग किया था। जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर माउंट आबू थाना अधिकारी के नेतृत्व में