लाडनूं: लाडनूं के मगरा बास स्थित एक मकान में चोरी होने का लाडनूं थाने में हुआ मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में
Ladnu, Nagaur | Aug 31, 2024 लाडनूं के मगरा बास स्थित एक मकान में चोरी होने का लाडनूं थाने में मामला दर्ज हुआ। इस दौरान पीड़ित अनीश खान ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह घर में सो रहा था इसी दौरान पास के दूसरे कमरे का अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर तीन हजार की नगदी,चांदी के पायजेब व पास बंधी दो बकरियां चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।