दमोह: मलेरिया विभाग की टीम घर-घर जाकर डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए लार्वा के नमूने ले रही है
Damoh, Damoh | Jul 31, 2026 दमोह शहर के विभिन्न वार्डों में मलेरिया विभाग की टीम डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर लार्वा सर्वे कर रही है। शुक्रवार को बजरिया वार्ड-7 में टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर आवश्यक स्थानों पर छिड़काव किया तथा लोगों को पानी जमा नहीं होने देने और बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। विभाग ने बीमारी को लेकर लापरवाही नहीं बरतने की अपील।