मोहम्मदगंज: परीक्षा केंद्र में बड़ा फेरबदल: खुले आसमान के नीचे परीक्षा देने को मजबूर हजारों छात्र, शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर
शुक्रवार को मोहम्मदगंज अपग्रेडेड प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित 11वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं। अचानक परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया, जिसके चलते आरके प्लस टू उच्च विद्यालय हैदरनगर के 11वीं कक्षा के 1006 छात्रों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भजनिया और सोनबरसा भेजा गया।