मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में बिजली बिल वसूली के लिए शिविर आयोजित
मोहम्मद गंज स्टेशन रोड में विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल वसूली के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से 50 से अधिक उपभोक्ताओं ने कुल 1 लाख रुपए की बकाया राशि का भुगतान किया। शिविर में मौजूद कनीय विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया राशि 5 हजार रुपए से अधिक है, वे शीघ्र अपना बकाया भुगतान कर लें।