मोहम्मदगंज: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना को लेकर शिविर का किया गया आयोजन
मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड में क्रमशः हुसैनाबाद, हैदर नगर व मोहम्मदगंज में विद्युत माफी शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कनीय विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सिंह और सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो ने हजारों घरेलू उपभोक्ताओं को माफी प्रमाण पत्र वितरण किया।