मोहम्मदगंज: हुसैनाबाद थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम में 15 मामले आए, 5 मामलों का निपटारा किया गया
झारखंड पुलिस द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम सोमवार को हुसैनाबाद थाना परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पलामू पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन के निर्देश पर हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, हैदर नगर व मोहम्मद गंज थाना प्रभारी व ओपी प्रभारी के अलावा महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी पार्वती कुमारी मौजूद थी।