मोहम्मदगंज: निवर्तमान आईएएस ने हैदर नगर मां भगवती मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
हैदर नगर मां भगवती मंदिर परिसर में हुसैनाबाद के निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा ने हैदर नगर देवी धाम माता के गर्भ गृह में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया। साथ ही शारदीय नवरात्र मेला का भी जायजा लिया। मंदिर के पुजारी अमित पांडे ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी को माता के चुनरी भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।