मोहम्मदगंज: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर युवक की इलाज के दौरान मौत, एक महिला को भी आईं थी चोटें
मोहम्मद गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क पर नाग बाबा मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान मेदिनीनगर सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का बुधवार 12 बजे अंतपरीक्षण करा कर पुलिस परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक की पहचान हैदरनगर थाना क्षेत्र के बहरपुरा गांव निवासी रविंद्र राम।