पेटलावद: पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगों के लिए शिविर आयोजित, 100 से अधिक दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण
आज दिनांक 7 नवंबर को पेटलावद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्यांग जनों हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पेटलावद सहित क्षेत्र से दिव्यांगजन पहुंचे जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं शिविर में 100 से अधिक दिव्यांग जनों का रजिस्ट्रेशन उपकरण हेतु किया गया। आने वाले दिनों में दिव्यांगजनों को शासन द्वारा सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे।