पेटलावद: पेटलावद में पांच दिवसीय श्री राधा रस अमृत कथा की शुरुआत, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
आज दिनांक 6 नवंबर को पेटलावद में पांच दिवसीय श्री राधा रस अमृत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन दोपहर 3 बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सभी लोग भक्ति में झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का पेटलावद शहर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उक्त कथा का आयोजन पेटलावद के श्री निकलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर किया जा रहा।