पेटलावद: पेटलावद जनपद पंचायत में जन सुनवाई आयोजित, 8 आवेदन प्राप्त
आज दिनांक 5 नवंबर को पेटलावद जनपद पंचायत सभा कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में पेटलावद सहित क्षेत्र से कुल 8 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें दो आवेदन का जनसुनवाई के दौरान ही निराकरण किया गया। वहीं 6 आवेदन जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए। जनसुनवाई में पेटलावद के समस्त शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।