पेटलावद: शासकीय महाविद्यालय पेटलावद में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, कैबिनेट मंत्री रहीं मौजूद
दिनांक 6 नवंबर को पेटलावद में सुबह 10 बजे से संभाग स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया मौजूद रही। जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहीं उक्त प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।