पेटलावद: एनक्यूएएस टीम ने पेटलावद के सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
आज दिनांक 6 नवंबर को शाम 5:00 बजे पेटलावद में एनक्यूएएस टीम द्वारा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉक्टर बीएस बघेल, पेटलावद के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेश कटारा सहित समस्त चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा।