पेटलावद: ग्राम सुआपाट में थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, किया जागरूक
आज दिनांक 5 नवंबर को पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुआपाट में पेटलावद थाना प्रभारी दिनेश शर्मा के द्वारा ग्रामीणों की एक बैठक ली गई। बैठक के माध्यम से ग्रामीणों को अपराध से संबंधित जानकारियां दी गई एवं कुप्रथाओं से दूर रहने हेतु कहा गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।