माधवगढ़ में दबंगों ने गरीब की गोमती में लगाई आग, सारा सामान जलकर खाक, पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
माधवगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते दबंग पियूष तोमर लाला तिवारी रामजी सोनी और अंकित शिकवा शराब पीकर आए और गरीब सुनील प्रजापति की गोमती में तोड़फोड़ कर आग लगा दी । गनीमत रही कि गोमती मे सो रहा सुनील बाहर भागकर जान बचाई लेकिन गोमती का सारा सामान जलकर खाक हो गया । शनिवार की दोपहर 2 बजे पीड़ित सुनील कोलगवां थाना पहुंचा और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।