टिकुरिया टोला बायपास में दबंगों ने घर में घुसकर पैसे-जेवर लूटे, ऑटो व कार में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
टिकुरिया टोला बायपास में रंजिश के चलते एक दर्जन दबंग प्रिया जायसवाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ की अलमारी तोड़कर 93000 नकद सोना चांदी के जेवर छीन लिया । घर के बाहर खड़े 4 ऑटो 1 कार में तोड़फोड़ की । पड़ोसी दबंग रमजान खान शिवा सोनी समीर खान राहुल वर्मा सहित एक दर्जन लोग बताए जा रहे हैं । पीड़िता शनिवार सुबह 11 बजे कोलगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।