नागौद के दिदौंद गांव में युवक आनंद वर्मा ने जहर खाकर आत्महत्या करने की नाकाम कोशिश कर डाली । तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनंद को नागौद अस्पताल ले गए जहां हालत नजुक होने से शनिवार की दोपहर 1230 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल में आनंद वर्मा का इलाज किया जा रहा है । पुलिस घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है ।