महादेवा में मुन्ना गर्ग के भट्ठा में ईंटा पाथ रहा मजदूर बाल्मीकि करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । शोरगुल होने पर परिजन और साथी मजदूर बाल्मिक को जिला अस्पताल लाए जहां डॉ. ने मृत घोषित कर दिया । शनिवार की सुबह 1030 बजे शव PM के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस पूछताछ कर रही है ।