प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान से सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब यहां से छोटे 19 सीटर विमानों की उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा से सतना, पन्ना, मैहर, चित्रकूट और सीधी जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।।इस एयरपोर्ट से आज पहली उड़ान भरी गई।