स्टेशन रोड के समीप कपड़े पसंद ना आने पर दुकान संचालक व कर्मियों ने BSF के रिटायर्ड सैनिक के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के पास दुकान दार और कर्मचारियों द्वारा मिलकर एक वृद्ध के साथ मार पीट का मामला सामने आया है,जिसका वीडियो शनिवार की सुबह सात बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जहां कपड़े पसंद न आने पर दुकान संचालक चित्रेश खट्टर ने वृद्ध वृद्ध ग्राहक राजकुमार तिवारी के साथ मार पीट की है,राजकुमार तिवारी BSF का रिटायर सैनिक है।