बड़गांव: उदयसागर पाल पर युवक की हत्या के आरोपी 2 गिरफ्तार, आज जिला कोर्ट में किया गया पेश
उदयसागर पाल पर युवक शंकरलाल डांगी की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों मांगीलाल उर्फ जगदीश डांगी और मदनलाल डांगी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने ब्याज के विवाद में शंकरलाल की बाईडिंग वायर से गला दबाकर, हथौड़ी व ब्लेड से वार कर हत्या की। पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से आरोपियों को पकड़ा और मंगलवार को जिला कोर्ट में पेश किया।