पचरुखी: पचरुखी हाइवे से शराबी गिरफ्तार, जुर्माना भरने के लिए सिवान भेजा गया
पचरुखी पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के हाइवे से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी मदन मोहन सिंह का पुत्र संदीप कुमार सिंह बताया जा रहा है। गुरुवार की दोपहर दो बजे पुलिस ने उक्त शराबी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया।