मुरैना के लाल निरंजन गुर्जर रिंकू का वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में चयन, कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने दी बधाई, 👇
#मुरैना जिले के ग्राम टिकरी के होनहार खिलाड़ी निरंजन गुर्जर उर्फ रिंकू कंसाना का 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप एवं 28वीं पैरा आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप-2026 के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव का विषय है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने निरंजन गुर्जर को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
निरंजन गुर्जर पैरा सीटिंग 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। नई दिल्ली में आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 63 देशों के लगभग 1800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निरंजन की इस उपलब्धि से मुरैना जिले का गौरव बढ़ा है और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने आशा व्यक्त की कि निरंजन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे तथा प्रतियोगिता में सफलता अर्जित कर जिले को गौरवान्वित करेंगे।
#chambalsamrat #collectormorena #spmorena #promorena #public #police #BJPGovernment #Congress #Morena #MadhyaPradesh #cmmohanyadav #JansamparkMP #JansamparkMP #morena2026
Morena, Morena | Oct 29, 2026