सदर बाजार में हरदीप पुरी के पुतले को आग,राज्यसभा उम्मीदवारी पर भड़के कांग्रेसी,भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी.. 👇🏻
मुरैना के सदर बाजार में शुक्रवार शाम कांग्रेसियों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।भाजपा द्वारा हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने उनका पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम को उठती आग की लपटों के बीच भाजपा के खिलाफ नारेबाजी गूंजती रही। कांग्रेस नेताओं ने पुरी का नाम एपस्टीन मामले से जोड़ते हुए उम्मीदवारी पर सवाल उठाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर और शहर अध्यक्ष गजेंद्र जाटव ने किया।
Morena, Morena | Oct 30, 2026