मुरैना में नगर निगम के वार्ड 47 की काशी बाबा कॉलोनी में गंदगी का अंबार, सड़क पर भरा गंदा पानी; जिम्मेदार मौन, रहवासी परेशान
**मुरैना।** नगर निगम के वार्ड क्रमांक 47 स्थित काशी बाबा कॉलोनी, गड़ौरा पूरा में गंदगी और जलभराव से रहवासी परेशान हैं। कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पानी भरा होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा बढ़ गया है, वहीं दुर्गंध के चलते लोगों का घरों के बाहर रहना भी मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठता नजर नहीं आ रहा है।
गुरुवार को मोहल्लेवासियों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण गंदा पानी घरों के सामने जमा हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। रहवासियों के मुताबिक, कई लोग गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद न तो जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई है और न ही स�
Morena, Morena | Oct 29, 2026