भैंसदेही: नगर में कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, सीसीटीवी कैमरे व सड़क की मांग की
भैंसदेही नगर परिषद की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में नगर की पांच प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।