भैंसदेही: झल्लार के पास ट्रैक्टर की ट्रॉली में लगी आग, दौड़ती रही, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सर्विस लाइन का केबल कटे होने से पशुओं के चारे से भरी ट्रेक्टर ट्राली में अचानक आग लग गई। मामला बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम झल्लार का है। जहां आम रास्ते के ऊपर से लगे सर्विस लाइन का केवल कटे होने के कारण उसके नीचे से पशुओं का चारा भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली का कटे हुए केवल से घर्षण होने पर ट्रैक्टर की ट्राली में अचानक आग लग गई।