सावलमेंढा ग्राम के पीएम श्री शासकीय विद्यालय मे पूरे हर्षोल्लास के साथ मातृ पितृ दिवस मनाया गया, जिसमें अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ पूजन में भाग लिया,इसके साथ ही बच्चो द्वारा दुनिया के प्रथम गुरु अपने माता पिता का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया,इसके बाद विद्यालय द्वारा पुलवामा हमले मे जो हमारे देश के जवान शहीद हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।