भैंसदेही: झल्लार पंचायत में नियमों को ताक पर रखकर बीना नाले पर बन रही पुलिया, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम झल्लार पंचायत में अनोखा मामला सामने आया यहां पंचायत द्वारा रोड़ किनारे आंगनवाड़ी के समीप बीना नाले नदी के समतल भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर लाखों रुपए लागत की पुलीया निर्माण कार्य करवाया जा रहा है इतनी बड़ी लापरवाही पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर पुलिया निर्माण कार्य की जांच की मांग कि।