तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, सांचौर विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों में होगा मतदान : जालोर। पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मतदान करवाने के लिए मतदान दल रवाना हुए। तीसरे चरण में सांचौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य तथा सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री सौंपकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026