शराब के नशे में युवक ने घरों पर फेंके पत्थर, राहगीरों से की गाली-गलौज; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा : जालोर शहर के पानिया नाड़ा क्षेत्र में रविवार रात शराब के नशे में एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवक ने घरों पर पत्थर फेंके और रास्ते से गुजरने वाले लोगों के साथ गाली-गलौज की। उसकी हरकतों से परेशान क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026