पंचायतीराज चुनाव में पेयजल बना सबसे बड़ा मुद्दा, प्रत्याशी कर रहे घर-घर पानी पहुंचाने के वादे : जालोर। जिलेभर में चल रहे पंचायतीराज चुनाव के बीच पेयजल संकट ग्रामीण क्षेत्रों का सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी घर-घर पानी पहुंचाने और पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करवाने के वादे कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान नेता पानी की समस्या दूर करने का भरोसा देते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई सुध नहीं लेता। यह तस्वीर रेवत ग्राम पंचायत के मौक गांव की है, जहां ग्रामीण लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। उनका कहना है कि हर चुनाव में पानी की समस्या दूर करने के वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर समाधान नहीं होता।
Jalor, Jalor | Nov 1, 2026