एलाना में नेकाराम मेघवाल सरपंच और रघुवीर सिंह बालावत बने उपसरपंच, ग्रामीणों ने किया स्वागत, नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों का फूल-मालाओं से अभिनंदन, गांव में उत्साह का माहौल : जालोर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं उपसरपंच के निर्वाचन के बाद गांवों में जश्न का माहौल है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों की ओर से जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। एलाना ग्राम पंचायत में नेकाराम मेघवाल सरपंच और रघुवीर सिंह बालावत उपसरपंच निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद ग्रामीणों ने दोनों जनप्रतिनिधियों सहित नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास, पेयजल, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से आपसी सहयोग के साथ गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान अम्बालाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026