रेवतड़ा के विकास को मिलेगी नई गति, हर पात्र परिवार तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : जालोर। रेवतड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच रेखा देवी वैष्णव ने गांव के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभान्वित करवाया जाएगा। गांव में सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधि श्रवण दास वैष्णव ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनका संकल्प है। उन्होंने पंचायत के कानूनी कार्यों एवं ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने की बात कही।
Jalor, Jalor | Nov 2, 2026