प्रतापगढ़: अंतू क्षेत्र के अधारपुर विद्यालय के पास महिला से पर्स छीनकर बदमाश हुए फरार, पुलिस मौके पर पहुंची
अंतू थाना क्षेत्र के अधारपुर विद्यालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने कटाता गांव निवासी सुनीता देवी का बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पर्स छीन लिया। महिला ई-रिक्शा से छतरपुर रिश्तेदारी जा रही थीं। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण थे। सूचना पर थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।