प्रतापगढ़: नगर कोतवाली के शिवजीपुरम में भैंस चराने गए युवक को दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा, केस दर्ज
नगर कोतवाली के पलटन बाजार निवासी मोहम्मद आमिर सोमवार शाम शिवजीपुरम में भैंस चराने गया था। आरोप है की बाईक से चार लोग पहुंचे और उसे लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा। आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। नगर कोतवाल ने बुधवार शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपियो की तलाश जारी है।