प्रतापगढ़: लीलहा गांव के पास डीजे की टक्कर से दुकानदार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
कोतवाली देहात के कटरा मेदनीगंज निवासी अनुज कुमार जैन पुत्र बबलू 26 वर्ष की बाजार में दुकान है। बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने पड़ोसी छोटू सोनी के साथ लेकर दुकान पर बेचने के लिए बच्चों का खिलौना खरीदने उड़ैयाडीह बाजार गया था। वापस लौटते समय रानीगंज के लीलहा के पास डीजे की टक्कर से बाइक चालक अनुज कुमार जैन की मौत हो गई।दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।