प्रतापगढ़: पुलिस ने अपहरण के आरोपी को प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाल ने बुधवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार जहीर खान पुत्र भूरे खान निवासी संगम बिहार, नई दिल्ली को रेलवे स्टेशन प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।